Skip to content

Punjab News: पीएम मोदी के दौरे से पहले चंडीगढ़ सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Bomb Threat
Bomb Threat
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। धमकी भरा संदेश मिलने के तुरंत बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।

हाई अलर्ट घोषित

सूचना मिलते ही सचिवालय परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब स्क्वॉड), डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर सचिवालय की इमारत को खाली कराया गया और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा कर्मियों ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली और किसी भी संदिग्ध वस्तु की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अधिकारियों ने बताया कि धमकी मिलने के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं और धमकी भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।