Skip to content

Haryana News: हरियाणा को नशा मुक्त बनाने का संकल्प, करनाल में सीएम नायब सैनी ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में आयोजित 'नशा मुक्ति हरियाणा' कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए सामाजिक जागरूकता और युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज और संस्कारों से जुड़ी लड़ाई है। उन्होंने कहा कि हर थाना केवल अपराध नियंत्रण का केंद्र न रहकर सामाजिक बदलाव का माध्यम भी बने। सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेश के हर विद्यालय में नशा विरोधी संवाद और जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए जाने चाहिए, ताकि युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें सकारात्मक दिशा दी जा सके।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने कहा कि हरियाणा का युवा नशे का रास्ता छोड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। स्वस्थ, संस्कारी और नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत-2047 और विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ मिलकर अभियान चलाएं और युवाओं को बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित करें।