डेली संवाद, बटाला/गुरदासपुर।
Encounter in Punjab: पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरदासपुर जिले की बटाला पुलिस (Batala Police) ने फिरौती और फायरिंग की कई वारदातों में वांटेड बदमाश मलकीत सिंह उर्फ बिल्ला चिज्जड़ (28) को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी
मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, मलकीत सिंह को उसके द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए अलीवाल क्षेत्र में नहर किनारे ले जाया गया था। इसी दौरान आरोपी ने मौके पर छिपाकर रखी पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। जांच में सामने आया है कि मलकीत सिंह उर्फ बिल्ला चिज्जड़ बटाला और आसपास के इलाकों में हुई कई फायरिंग और फिरौती की घटनाओं में शामिल रहा है।
[caption id="attachment_22441" align="aligncenter" width="1200"]
Criminal injured in police encounter in Batala[/caption]
कारोबारियों से फिरौती मांगने के आरोप
उस पर फैशन लंदन गारमेंट्स, एक कार डीलर के प्रतिष्ठान और राइफल रेस्टोरेंट सहित कई स्थानों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने तथा कारोबारियों से फिरौती मांगने के आरोप हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी (पीबीआई) रमणिंदर सिंह, डीएसपी सिटी सुखइंदर सिंह, डीएसपी ललित कुमार, थाना सिविल लाइन के एसएचओ गुरमीत सिंह और थाना घनिए के बांगर के एसएचओ लखबीर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से ही 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें फायरिंग, धमकी और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। फिलहाल पुलिस उसके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है।