Jalandhar News: जालंधर में 11 जुलाई को होगा ‘अमृत वर्षा’ आध्यात्मिक कार्यक्रम, श्री श्री 1008 हेमानंद जी महाराज देंगे दिव्य प्रवचन
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: शहर के श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर एक विशेष धार्मिक आयोजन ‘अमृत वर्षा’ का आयोजन शनिवार, 11 जुलाई 2026 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि के पावन अवसर पर आयोजित होगा, जिसमें डेरा रुद्नानंद जी के श्री श्री 1008 हेमानंद जी महाराज अपने दिव्य प्रवचनों से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे।
आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। इसका आयोजन गुलमर्ग एवेन्यू, लद्देवाली, जालंधर में किया जाएगा। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।