BJP-News[/caption]
Jalandhar News: अशोक कुमार हिक्की के नेतृत्व में मजबूत होगी भाजपा : ललित कुमार बब्बू
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिक्की की नियुक्ति पर भाजपा ओबीसी मोर्चा पंजाब के प्रवक्ता ललित कुमार बब्बू ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ललित कुमार बब्बू ने कहा कि अशोक कुमार हिक्की एक कर्मठ, जुझारू और संगठन के प्रति समर्पित नेता हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा जलंधर में नई ऊर्जा और नई मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर युवाओं, महिलाओं और समाज के हर वर्ग को भाजपा से जोड़ने का अभियान और तेज होगा, जिसका लाभ आगामी चुनावों में पार्टी को अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक पहुंचाना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।
[caption id="attachment_8028" align="aligncenter" width="1200"]
BJP-News[/caption]
BJP-News[/caption]