Jalandhar Traffic Police accepted bribe[/caption]
Jalandhar News: 'नो एंट्री' में एंट्री का खेल! ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर अवैध वसूली के आरोप, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर में ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। शहर की पूर्व महिला अध्यक्ष और मानवाधिकार कार्यकर्ता आरती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी पर ट्रक चालक से कथित रूप से रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है।
वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और स्थानीय लोगों के बीच भी पुलिस (Police) की कार्यशैली को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आरती का दावा है कि यह घटना शहर की मुख्य सब्जी मंडी के पास की है, जहां 'नो एंट्री' लागू होने के बावजूद ट्रकों को शहर के अंदर प्रवेश कराया जा रहा था। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस का एक अधिकारी ट्रकों को रोकने के बजाय अपनी सरकारी गाड़ी में बैठकर उनसे अवैध वसूली कर रहा था।
[caption id="attachment_22454" align="aligncenter" width="1200"]
Jalandhar Traffic Police accepted bribe[/caption]
Jalandhar Traffic Police accepted bribe[/caption]