Skip to content

Punjab Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, देशभर में भारी बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी

Monsoon Alert
Monsoon Alert
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: मानसून अब पूरे देश में पूरी ताकत से आ चुका है। मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। जून के अंत तक जिन इलाकों में गर्मी और उमस थी, वे अब बादलों से घिरे हुए हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, 80-85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं, बिजली गिरने और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की संभावना है। [caption id="attachment_12667" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption] पंजाब और हरियाणा में मानसून सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, रूपनगर और आसपास के इलाकों में 60 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं दिल्ली से लेकर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और महाराष्ट्र के साथ-साथ दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है।