Skip to content

St Soldier News: स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

Outstanding Result of NEET 2026
Outstanding Result of NEET 2026
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने नीट 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। सफल विद्यार्थियों में भाविका ने ऑल इंडिया रैंक 4419, प्रीतपाल गोस्वामी ने 6727, अर्पण अरोड़ा ने AIR 12334, अरमान सिंह ने 307469, अंशप्रीत कौर ने 1160643, तथा जीवितेश सिंह काजल ने ऑल इंडिया रैंक 424957 प्राप्त की। इसके अतिरिक्त दीक्षा ने 95%, तनिष पाल ने 91.12%, तथा अनीश सिंह ने 89% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। [caption id="attachment_23454" align="aligncenter" width="1200"] Outstanding Result of NEET 2026 Outstanding Result of NEET 2026[/caption] विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि ने सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की शैक्षणिक उत्कृष्टता की गौरवशाली परंपरा में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस अवसर पर ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की लगन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।