Skip to content

St. Soldier News: सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने PSBTE छठे सेमेस्टर परीक्षाओं में किया शानदार प्रदर्शन

Students of St. Soldier Institute of Pharmacy and Polytechnic performed brilliantly in PSBTE sixth-semester examinations
Students of St. Soldier Institute of Pharmacy and Polytechnic performed brilliantly in PSBTE sixth-semester examinations
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। St. Soldier News: सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक, जालंधर (Jalandhar) के विद्यार्थियों ने पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग की छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।

90 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया

डिप्लोमा की विभिन्न शाखाओं, जिनमें इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (MLT), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग तथा कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग शामिल हैं, के विद्यार्थियों ने शानदार परिणाम हासिल किए। कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। यह उत्कृष्ट परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, लगन तथा संस्थान द्वारा प्रदान की गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस अवसर पर समूह अध्यक्षा संगीता चोपड़ा एवं कॉलेज निदेशक डॉ. किरपाल सिंह भुल्लर ने सभी विद्यार्थियों को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी। उन्होंने विभागाध्यक्षों एवं समस्त शिक्षकों के समर्पण, निरंतर मार्गदर्शन और अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग और प्रेरणा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।