Skip to content

Independence Day: सूर्या एंक्लेव में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

समारोह को संबोधित करते हुए कर्नल वी.के. शर्मा ने स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी हमें लंबे संघर्ष, असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के बाद मिली है।

Independence Day: सूर्या एंक्लेव में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Independence Day: सूर्या एंक्लेव वेलफेयर सोसाइटी द्वारा देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क में बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान सोसाइटी के संरक्षक एवं सेवानिवृत्त आर्मी कर्नल वी.के. शर्मा ने सोसाइटी सदस्यों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

समारोह को संबोधित करते हुए कर्नल वी.के. शर्मा ने स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी हमें लंबे संघर्ष, असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के बाद मिली है। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सेना के जवानों के जज्बे, साहस, समर्पण और चुनौतियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प भी है।

विश्व के सामने एक मिसाल कायम कर सकता

सोसाइटी के प्रधान राजीव धमीजा ने समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं सोसाइटी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पूरे समाज को मिल-जुलकर मनाने चाहिए। ऐसे आयोजनों से बच्चों और युवा पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता संग्राम, शहीदों के त्याग, देशप्रेम, अनुशासन और एकजुटता के महत्व से जोड़ने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि आजादी की असली भावना तभी सार्थक होगी जब हम अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी समझें और ईमानदारी, एकता एवं जिम्मेदारी के साथ देश के विकास में योगदान दें। हमारा सामूहिक प्रयास ही भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाकर विश्व के सामने एक मिसाल कायम कर सकता है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर सोसाइटी के वरिष्ठ संरक्षक रौशन लाल शर्मा, चेयरमैन राजन मोहिंदरू, महासचिव विकास लखानी, कैशियर विकास अग्रवाल, वाइस चेयरमैन सतीश सोनी, मुरली मनोहर महाजन, सिपाही लाल कश्यप, गुरिंद्र पाल सिंह, हरजिंदर सेठी, धर्मेंद्र ढिल्लो, पवन कोचर, अमित सहगल, रमेश वोहरा, संतोष पांडे, डॉ. वीरेंद्र जोशी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार।

गुरबचन सिंह पाबला, सरबजीत सैंबी, मदन कुमार, सुदेश चिब, विपीन जैन, आनंद स्वरूप अग्रवाल, रघुबीर सिंह, डॉ. के.सी. कोंडल, डॉ. रमेंद्र सिंह, डॉ. ओम दत्त शर्मा, पवन धवन, मनीष सैनी, हरजिंदर सिंह, अरविंद अग्रवाल, भूपिंदर सिंह, राम सरूप मल्होत्रा, मनीष शर्मा, जसविंदर सीमक, नरेंद्र शर्मा, गौरव शर्मा सहित बड़ी संख्या में सोसाइटी सदस्य उपस्थित रहे।