Skip to content

Punjab News: कनाडा में पंजाबी कारोबारी की गोली मारकर हत्या, शराब की बोतलें लेकर भाग रहे युवक ने मारी गोली

कनाडा के एडमंटन में पंजाबी मूल के कारोबारी सुखजीत रंधावा की लिकर स्टोर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शराब की बोतलें बिना भुगतान ले जा रहे 22 वर्षीय आरोपी को रोकने पर उसने कारोबारी की छाती में गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सेकंड-डिग्री मर्डर का केस दर्ज किया है।

Punjab News: कनाडा में पंजाबी कारोबारी की गोली मारकर हत्या, शराब की बोतलें लेकर भाग रहे युवक ने मारी गोली
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: कनाडा ((Canada) के एडमंटन शहर में पंजाबी मूल के 48 वर्षीय कारोबारी सुखजीत रंधावा उर्फ सनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब एक 22 वर्षीय युवक शराब की बोतलें बिना भुगतान किए लिकर स्टोर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था।

कारोबारी ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनकी छाती में गोली मार दी। घटना 6 अगस्त को एडमंटन के सेंट्रल इलाके में 112 Avenue और 82 Street के पास स्थित Connect Liquor Store में दोपहर करीब 1 बजे हुई। हालांकि इस सनसनीखेज वारदात की विस्तृत जानकारी अब सामने आई है।

बिना पेमेंट शराब लेकर भाग रहा था आरोपी

पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय युवक स्टोर में आया और शराब की कई बोतलें उठाकर बिना भुगतान किए बाहर जाने लगा। स्टोर मालिक सुखजीत रंधावा ने उसे रोकने की कोशिश की और दुकान का दरवाजा बंद कर दिया। इसी दौरान आरोपी ने पिस्तौल निकालकर उनकी छाती पर गोली चला दी।

गोली लगने के बाद सुखजीत रंधावा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत को हत्या (Homicide) बताया गया।

आरोपी गिरफ्तार, सेकंड-डिग्री मर्डर का केस दर्ज

एडमंटन पुलिस सर्विस (EPS) की जांच शाखा ने मामले की जांच के बाद 22 वर्षीय निकलस बटलर-चोवेस (Nicholas Butler-Choves) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ Second-Degree Murder का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी अन्य संदिग्ध की तलाश नहीं है।

दक्षिण एशियाई समुदाय में शोक और आक्रोश

घटना के बाद एडमंटन के दक्षिण एशियाई समुदाय और स्थानीय कारोबारियों में गहरा आक्रोश है। शहर के मेयर अमरजीत सोही सहित कई स्थानीय नेताओं ने घटना पर दुख जताते हुए इसे बेहद दुखद और चिंताजनक बताया।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि छोटे दुकानदार लगातार आपराधिक घटनाओं का सामना कर रहे हैं और उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर कदम उठाने की जरूरत है।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

सुखजीत रंधावा की मौत के बाद उनके परिचितों, ग्राहकों और समुदाय के लोगों ने लिकर स्टोर के बाहर मोमबत्तियां जलाकर और फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लोगों ने उन्हें मिलनसार और मददगार इंसान बताया। वहीं स्थानीय व्यवसायी संघ ने प्रशासन से रिटेल स्टोर्स और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है।

Excerpt