Skip to content

Punjab News: पंजाब में कपड़ा कारोबारी के घर और दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

कपूरथला के काला संघियां में देर रात कपड़ा कारोबारी कुलदीप कुमार लूंबा की दुकान और मकान पर बाइक सवार बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग की। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने चार खोल बरामद कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Punjab News: पंजाब में कपड़ा कारोबारी के घर और दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: पंजाब के कपूरथला जिले के काला संघियां कस्बे में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक कपड़ा कारोबारी की दुकान और उसके ऊपर बने मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी।

पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन पुलिस ने मौके से चार गोलियों के खोल बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

चार राउंड की फायरिंग

जानकारी के अनुसार देर रात दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुख्य बाजार स्थित कुलदीप कुमार लूंबा की कपड़े की दुकान के बाहर पहुंचे।

आरोपियों ने दुकान और ऊपर बने मकान की ओर लगातार फायरिंग की। CCTV फुटेज के मुताबिक बदमाशों ने करीब चार राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए।

गोलियों की आवाज सुनकर जागा परिवार

फायरिंग की आवाज सुनकर मुख्य बाजार में ड्यूटी पर तैनात पहरेदारों ने तुरंत कुलदीप कुमार लूंबा और उनके परिवार को जगाया। इसके बाद गांव के गणमान्य लोगों को बुलाया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

फायरिंग के दौरान एक गोली दुकान के शटर को चीरते हुए अंदर लगे टफन ग्लास में जा लगी, जिससे शीशा पूरी तरह टूट गया। गनीमत रही कि उस समय परिवार का कोई सदस्य गोली की चपेट में नहीं आया।

पुलिस ने चार खोल बरामद किए, जांच जारी

सूचना मिलते ही कालासंघियां पुलिस चौकी और थाना सदर की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मेजर सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से चार गोलियों के खोल बरामद किए हैं।

डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह ने कहा कि CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।