Punjab News: पंजाब में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 4 जगह छापेमारी, 6 टिप्पर समेत पोकलेन मशीनें जब्त; एक गिरफ्तार
पंजाब में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने पठानकोट, कपूरथला और श्री आनंदपुर साहिब में चार स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान छह टिप्पर, पोकलेन मशीनें और ट्रैक्टर जब्त किए गए, जबकि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।