Skip to content

Air India News: एअर इंडिया की थाईलैंड-दिल्ली फ्लाइट का पायलट ड्रग्स के नशे में था, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट की पोस्ट-फ्लाइट स्क्रीनिंग में ड्रग्स टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। 4 अगस्त को उड़ान के दौरान विमान 300 फीट नीचे गिरा था। मामले की जांच AAIB अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत कर रहा है।

 Air India News: एअर इंडिया की थाईलैंड-दिल्ली फ्लाइट का पायलट ड्रग्स के नशे में था, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, नई दिल्ली। Air India News: एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान के पायलट की पोस्ट-फ्लाइट स्क्रीनिंग में ड्रग्स की पुष्टि होने के बाद मामला गंभीर हो गया है। मंगलवार को जारी लैब रिपोर्ट में पायलट का ड्रग्स टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद संबंधित एजेंसियों ने मामले की जांच तेज कर दी है।

यह मामला 4 अगस्त को संचालित एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 (एयरक्राफ्ट A320, VT-EXO) से जुड़ा है। उड़ान के दौरान क्रूज फेज में विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे गिर गया था। हालांकि कुछ ही क्षणों में विमान स्थिर हो गया और बाद में दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

मेडिकल स्क्रीनिंग कराई

घटना के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत पायलट की पोस्ट-फ्लाइट मेडिकल स्क्रीनिंग कराई गई। अब लैब रिपोर्ट में ड्रग्स की पुष्टि होने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

इस पूरे घटनाक्रम की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) कर रहा है। जांच अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (ICAO) के एनेक्सचर-13 के दिशा-निर्देशों के तहत की जा रही है।

विस्तृत जांच जारी है

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उड़ान के दौरान विमान के अचानक नीचे आने की घटना का ड्रग्स टेस्ट रिपोर्ट से कोई संबंध है या नहीं। फिलहाल विस्तृत जांच जारी है और अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।