Skip to content

Punjab News: पंजाब में नशा तस्करी के आरोपी के घर पर चला बुल्डोजर, अवैध निर्माण किया ध्वस्त

पंजाब के जिला अमृतसर में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत नशा तस्करी के आरोपी जतिंदर पाल सिंह सोनी के घर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाया है।

Punjab News: पंजाब में नशा तस्करी के आरोपी के घर पर चला बुल्डोजर, अवैध निर्माण किया ध्वस्त
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में सरकार की नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम जारी है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि अमृतसर में नशा तस्कर के घर पर बुल्डोजर चला है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला अमृतसर (Amritsar) में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत नशा तस्करी के आरोपी जतिंदर पाल सिंह सोनी के घर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाया है।

कुल 8 मामले दर्ज

बताया जा रहा है कि जतिंदर पाल सिंह सोनी के खिलाफ कुल 8 मामले दर्ज हैं। इनमें से 7 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत नशे से जुड़े हुए हैं, जबकि एक मामला जेल नियमों के उल्लंघन से संबंधित है।

amrtsr.jpg

डीसीपी के मुताबिक आरोपी फिलहाल जेल से बाहर है। डीसीपी संधू ने बताया कि नगर निगम की ओर से संबंधित मकान में की गई अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया गया था।

नोटिस में निर्माण संबंधी कार्रवाई के लिए समय भी दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद आज प्रशासन की ओर से अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की गई।