Skip to content

Punjab News: पंजाब में निहंग की गोली मारकर हत्या, सीने में दागीं कई गोलियां, इलाके में फैली सनसनी

पंजाब के अमृतसर में एक निहंग सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक का शव बाबा बकाला सिविल अस्पताल के पीछे एक सुनसान स्थान से बरामद हुआ।

Punjab News: पंजाब में निहंग की गोली मारकर हत्या, सीने में दागीं कई गोलियां, इलाके में फैली सनसनी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में एक निहंग की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक का शव सिविल अस्पताल के पीछे एक सुनसान स्थान से बरामद हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिली अमृतसर में एक निहंग सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक का शव बाबा बकाला सिविल अस्पताल के पीछे एक सुनसान स्थान से बरामद हुआ। उसके सीने पर गोलियों के कई निशान मिले हैं।

हमलावर मौके से फरार

वहीं वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान गांव मिगलानी निवासी सरबजीत सिंह के बेटे राजा सिंह के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि राजा सिंह निहंग सिंह के रूप में बाबा बकाला साहिब में आयोजित प्रसिद्ध रखड़ पुण्या मेले में शामिल होने पहुंचा था।

सुनसान इलाके में मिला शव

जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि राजा सिंह के सीने पर बेहद नजदीक से कई गोलियां चलाई गईं।

amritsar news.jpg

पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वारदात से पहले और बाद में वहां मौजूद संदिग्धों की पहचान की जा सके।

पुरानी रंजिश की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है। आशंका है कि मेले के दौरान या उसके बाद किसी विवाद के चलते राजा सिंह पर हमला किया गया। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और इसमें शामिल आरोपियों की जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।