Skip to content

Canada Work Permit: कनाडा में काम कर रहे पंजाबी युवाओं को बड़ी राहत, वर्क परमिट बढ़ाने के लिए अब मिलेंगे 90 दिन

कनाडा के आव्रजन विभाग ने इन-कनाडा वर्क परमिट विस्तार से जुड़ी समवर्ती प्रक्रिया के तहत उपलब्ध समय सीमा को 60 दिन से बढ़ाकर 90 दिन कर दिया है। यानी पात्र आवेदकों को पहले की तुलना में 30 दिन अधिक मिलेंगे।

Canada Work Permit: कनाडा में काम कर रहे पंजाबी युवाओं को बड़ी राहत, वर्क परमिट बढ़ाने के लिए अब मिलेंगे 90 दिन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, कनाडा। Canada Work Permit: कनाडा (Canada) में नौकरी कर रहे पंजाबी युवाओं के लिए राहत की खबर सामने आई है। जिन लोगों का वर्क परमिट (Work Permit) जल्द खत्म होने वाला है और उनके नियोक्ता ने उनके लिए लेबर मार्केट इम्पैक्ट असेसमेंट (LMIA) का आवेदन पहले ही दाखिल कर दिया है, उन्हें वर्क परमिट एक्सटेंशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अब अतिरिक्त समय मिलेगा।

कनाडा (Canada) के आव्रजन विभाग ने इन-कनाडा वर्क परमिट (Work Permit) विस्तार से जुड़ी समवर्ती प्रक्रिया के तहत उपलब्ध समय सीमा को 60 दिन से बढ़ाकर 90 दिन कर दिया है। यानी पात्र आवेदकों को पहले की तुलना में 30 दिन अधिक मिलेंगे।

पंजाबी युवाओं को क्यों होगा फायदा?

कनाडा (Canada) में बड़ी संख्या में पंजाबी युवा पढ़ाई पूरी करने के बाद अस्थायी वर्क परमिट पर काम कर रहे हैं। इनमें कई युवा ऐसे हैं जो अपने मौजूदा नियोक्ता के साथ नौकरी जारी रखते हुए भविष्य में स्थायी निवास (PR) के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं।

LMIA प्रक्रिया में होने वाली देरी के कारण कई कर्मचारियों को वर्क परमिट समाप्त होने का दबाव झेलना पड़ता था। ऐसे में नई 90 दिन की समय सीमा उन्हें अपनी स्थिति नियमित करने के लिए कुछ अतिरिक्त राहत दे सकती है।

वर्क परमिट का सीधा संबंध सिर्फ नौकरी से नहीं है। कई युवाओं के लिए उनका रोजगार किराये के मकान, रोजमर्रा के खर्च, परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों और कनाडा में आगे की इमिग्रेशन योजना से भी जुड़ा हुआ है।

90 दिन का मतलब नया वर्क परमिट नहीं

हालांकि, इस बदलाव को लेकर एक जरूरी बात समझना बेहद महत्वपूर्ण है। 90 दिन की अतिरिक्त अवधि को नया वर्क परमिट नहीं माना जाना चाहिए। यह केवल संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के लिए मिलने वाला अतिरिक्त समय है।

आखिरी समय में आवेदन करना पड़ सकता है भारी

जानकारों के मुताबिक, केवल LMIA आवेदन लंबित होने के आधार पर वर्क परमिट खत्म होने तक इंतजार करना उचित नहीं है। नियोक्ता की ओर से LMIA आवेदन समय पर दाखिल किया जाना जरूरी है।

सिर्फ वर्क परमिट की समाप्ति नजदीक आने पर जल्दबाजी में LMIA आवेदन दाखिल करने से हर मामले में 90 दिन की सुविधा मिलना सुनिश्चित नहीं है। इसलिए पात्र कर्मचारियों और उनके नियोक्ताओं के लिए समय रहते प्रक्रिया पूरी करना अहम रहेगा।