Skip to content

Punjab News: सिविल अस्पताल में दो पक्षों में खूनी झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर; माहौल तनावपूर्ण

दोनों पक्ष किसी मामले में मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया।

Punjab News: सिविल अस्पताल में दो पक्षों में खूनी झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर; माहौल तनावपूर्ण
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना के सिविल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मेडिकल करवाने पहुंचे दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना के बाद अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा।

मेडिकल करवाने पहुंचे थे अस्पताल

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्ष किसी मामले में मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। अचानक हुए इस हंगामे से अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में भी दहशत का माहौल पैदा हो गया।

बताया जा रहा है कि विवाद केवल अस्पताल परिसर तक सीमित नहीं रहा। अस्पताल के बाहर भी एक पक्ष की गाड़ी को निशाना बनाया गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने हथौड़ों से वाहन पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना का वीडियो वायरल

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग वाहन पर हमला करते और तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

सिविल अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर हुए इस हंगामे के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना के कारण कुछ समय के लिए अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।