Skip to content

DIPS News: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेलों और विद्यार्थियों के समग्र विकास को लेकर हुआ मंथन

वर्कशॉप की अध्यक्षता सीईओ डॉ. मोनिका मंदोत्रा ने की। इस अवसर पर डायरेक्टर कॉलेजेज डॉ. के.के. हांडू, डायरेक्टर अकादमिक्स डॉ. रोमिला शर्मा तथा डायरेक्टर रोहित द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

DIPS News: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेलों और विद्यार्थियों के समग्र विकास को लेकर हुआ मंथन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स संस्थानों द्वारा प्रिंसिपल्स वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थानों के प्रमुखों ने शिक्षा, खेलों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। वर्कशॉप की अध्यक्षता सीईओ डॉ. मोनिका मंदोत्रा ने की। इस अवसर पर डायरेक्टर कॉलेजेज डॉ. के.के. हांडू, डायरेक्टर अकादमिक्स डॉ. रोमिला शर्मा तथा डायरेक्टर रोहित द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

वर्कशॉप के दौरान सीबीएसई के नवीनतम मानदंडों, बोर्ड परीक्षाओं की प्रभावी रणनीतियों और विद्यार्थियों के बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को और अधिक समृद्ध बनाने के लिए आगामी सुविधाओं जैसे आधुनिक लैब्स, आर्ट स्टूडियो, थिएटर तथा अन्य शैक्षणिक संसाधनों को विकसित करने की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

योजनाओं पर विचार-विमर्श किया

डिप्स के खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक और महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर रहे हैं। इसे देखते हुए प्रत्येक खिलाड़ी की प्रतिभा को पहचानने, उसे आवश्यक प्रशिक्षण देने तथा सभी खिलाड़ियों तक बेहतर खेल सुविधाएं पहुंचाने के लिए और अधिक प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा की गई। उद्देश्य यह रहा कि डिप्स का प्रत्येक खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ सके और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन करे।

वर्कशॉप में प्रिंसिपलों ने भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक शिक्षण तकनीकों, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों को अधिक सक्रिय रूप से सीखने से जोड़ने के तरीकों को भी साझा किया। इससे विभिन्न संस्थानों के बीच विचारों और सफल प्रयोगों का आदान-प्रदान हुआ।

गर्मजोशी का रिश्ता कायम करना बेहद जरूरी

सीईओ डॉ. मोनिका मंदोत्रा ने सभी संस्थान प्रमुखों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी और शिक्षक के साथ स्नेह, अपनापन और गर्मजोशी का रिश्ता कायम करना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी प्रमुखों को टीम भावना के साथ कार्य करने और एक-दूसरे के साथ परिवार की तरह जुड़कर रहने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि डिप्स परिवार की सबसे बड़ी उपलब्धि केवल शैक्षणिक सफलता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच विश्वास, अपनापन और पारिवारिक जुड़ाव की भावना है। सीएओ रामनीक सिंह और सीएओ जशन सिंह ने भी सभी संस्थान प्रमुखों को बधाई देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के समग्र विकास और डिप्स संस्थानों की निरंतर प्रगति में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।

गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाना

उन्होंने टीम को इसी समर्पण, सकारात्मक सोच और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वर्कशॉप का उद्देश्य डिप्स संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाना, विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं एवं बेहतर अवसर प्रदान करना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा।