डेली संवाद, जालंधर/कपूरथला। IKG PTU News: आई.के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) जालंधर, कपूरथला ने नामवर संस्था आई.सी.टी अकादमी के साथ एक मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग (एम.ओ.यू) पर साइन किया है। इस एम.ओ.यू का उदेश्य टेक्निकल एवं मैनेजमेंट एजुकेशन के क्षेत्र में इंडस्ट्री-एकेडेमिया सहयोग को मजबूत करना है।
यह करार फैकल्टी डेवलपमेंट, स्टूडेंट स्किल डेवलपमेंट, रिसर्च एवं इंडस्ट्री-ओरिएंटेड एकेडमिक पहल को बढ़ावा देगा। इस एग्रीमेंट पर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर (कुलपति) प्रोफेसर (डॉ.) यादविंदर सिंह बराड़ ने साइन किए हैं। यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार डॉ. नवदीपक संधू एवं असिस्टेंट रजिस्ट्रार, कॉर्पोरेट रिलेशंस इंजीनियर मोहित जैन भी उनके साथ उपस्थित रहे।
ये रहे मौजूद
कुलपति प्रोफेसर बराड़ ने कहा कि यह एकेडमिक एग्रीमेंट यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स एवं फैकल्टी मेंबर्स को एकेडमिक ग्रोथ तथा बेहतर क्वालिटी एजुकेशन की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। रजिस्ट्रार डॉ. नवदीपक संधू ने इस अकादमिक पहल के लिए कॉर्पोरेट रिलेशंस ऑफिस की टीम को बधाई दी।
आई.सी.टी एकेडमी को रिप्रेजेंट करते हुए डेलीगेशन की तरफ से जी. सरवनन, ए.वी.पी- अकादमिक ऑपरेशंस ने लीड किया एवं उन्होंने ही करार पर हस्ताक्षर किये। उनके साथ लवतेश कुमार, सीनियर मैनेजर, बाबर नज़ीर, अभिनव, रिलेशनशिप मैनेजर- पंजाब भी इस मौके पर मौजूद थे। उन्होंने इस एग्रीमेंट की डिटेल्स सांझी की।
इंडस्ट्री इनपुट मुहैया करवाएगी
इस करार के तहत यूनिवर्सिटी अब आई.सी.टी एकेडमी के नोडल इंस्टीट्यूशन के तौर पर काम करेगी। यूनिवर्सिटी एवं उससे जुड़े इंस्टीट्यूशन के फैकल्टी मेंबर के लिए टेक्निकल एवं सॉफ्ट-स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम को बढ़ावा दिया जायेगा। आई.सी.टी एकेडमी इंडस्ट्री से जुड़ी ट्रेनिंग, लर्निंग रिसोर्स तक एक्सेस, इंडस्ट्री एक्सपर्ट के लीड में डोमेन-स्पेसिफिक प्रोग्राम, रिसर्च के मौके एवं करिकुलम डेवलपमेंट के लिए इंडस्ट्री इनपुट मुहैया करवाएगी।
पांच साल का यह एग्रीमेंट टेक्नोलॉजी-बेस्ड एजुकेशन को मज़बूत करने एवं एकेडेमिया व इंडस्ट्री के बीच मज़बूत रिश्ते बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस पार्टनरशिप के ज़रिए यूनिवर्सिटी का उदेश्य फैकल्टी एवं स्टूडेंट्स को नई टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री प्रैक्टिस एवं स्किल डेवलपमेंट के मौकों के बारे में ज़्यादा जानकारी देना है।