Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल

वहीं आज़ादी की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने फुल-ड्रेस रिहर्सल के दौरान परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। वहीं वरजीत वालिया की ओर से ध्वज लहराने की रस्म अदा की।

Jalandhar News: जालंधर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

वहीं आज़ादी की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने फुल-ड्रेस रिहर्सल के दौरान परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। वहीं वरजीत वालिया की ओर से ध्वज लहराने की रस्म अदा की। इस दौरान हेड क्वार्टर डीसीपी मौजूद रहे।

सभी जरूरी इंतजामों को पुख्ता करने के निर्देश

इस दौरान पुलिस के जवानों ने परेड करने से लेकर विशेष रुप से प्रस्तुति देने की तैयारियां की। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पार्किंग, ट्रैफिक, प्रवेश, पेयजल, बिजली और साफ-सफाई समेत सभी जरूरी इंतजामों को पुख्ता करने के निर्देश दिए गए। मेडिकल टीम, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।

कार्यक्रम में विभिन्न टुकड़ियों का मार्च पास्ट, विद्यार्थियों की मास पीटी और देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। इसी के साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों, शहीद परिवारों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।