Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में कार और ऑटो की जोरदार टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी व्यक्ति की जान नहीं गई। दुर्घटना के बाद मौके पर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा।

Jalandhar News: जालंधर में कार और ऑटो की जोरदार टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के दोमोरिया पुल पर तेज रफ्तार कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी व्यक्ति की जान नहीं गई। दुर्घटना के बाद मौके पर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा।

गलत दिशा में ऑटो आने का आरोप

कार चालक जॉनी के मुताबिक, वह अपनी सही दिशा में जा रहा था, जबकि ऑटो चालक रिंकू गलत दिशा से आ रहा था। जॉनी ने आरोप लगाया कि ऑटो चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था और इसी वजह से वह गलत साइड में आ गया। टक्कर के दौरान कार का टायर फट गया और वाहन को काफी नुकसान पहुंचा।

वहीं, कार चालक ने तेज रफ्तार से वाहन चलाने के आरोप से इनकार किया। उसका कहना है कि ऑटो गलत दिशा से सामने आया था।

ऑटो चालक ने बताई अपनी गलती

ऑटो चालक रिंकू ने बताया कि वह गलती से सड़क की दूसरी तरफ चला गया था। उसके अनुसार, उसने कार चालक को इशारा करके सावधान करने की कोशिश भी की, लेकिन कार की रफ्तार अधिक होने के कारण वह समय रहते नहीं रुक सकी। इसके बाद कार ऑटो के साइड से टकरा गई।

50 हजार रुपये के नुकसान का दावा

हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। कार चालक ने करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का दावा किया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे से नुकसान की भरपाई की मांग कर रहे हैं।

घटना के बाद काफी देर तक मौके पर विवाद चलता रहा, लेकिन दोनों पक्षों में से किसी ने तत्काल पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी। कार चालक ने कहा कि यदि आपसी समझौते से मामला नहीं सुलझता तो पुलिस को शिकायत देकर आगे की कार्रवाई करवाई जाएगी।