डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब भाजपा के सचिव बनाए गए वरिष्ठ नेता अमरजीत सिंह अमरी को उनके शुभचिंतक बधाई भी दे रहे हैं और विभिन्न स्थानों पर समारोह आयोजित करके उन्हे सम्मानित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में जालंधर कैंट मंडल मंडल प्रभारी बलराज बधन, भाजपा जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी मंडल 13 के महासचिव अनिल ठाकुर, वरिंदर भगत, राजीव कक्कड़, शशि भगत,रत्न लाल टांक, हरमेश भगत व अन्य भाजपा नेताओं ने अमरी को सम्मानित किया।
भाजपा से वे कई दशकों से जुड़े हैं
इस अवसर पर अमरजीत अमरी ने कहा कि भाजपा से वे कई दशकों से जुड़े हैं और पार्टी ने उन्हें हर बार मान-सम्मान दिया है। भाजपा की यही विशेषता है कि यह हर वर्कर को बिना सिफारिश के पद देती है।
वह हाईकमान को तहेदिल से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उन्हें प्रदेश सचिव के पद से नवाजा। वह अब पहले से भी अधिक ऊर्जा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में जुट गए हैं।