राजनीति
Jalandhar News: भाजपा में बिना सिफारिश मिलते हैं पद, मुझे सचिव बनाए जाने पर हाईकमान का धन्यवाद: अमरजीत अमरी
भाजपा नेता अमरजीत अमरी ने पार्टी में सचिव बनाए जाने पर हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां बिना किसी सिफारिश के मेहनत और समर्पण के आधार पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।