Skip to content

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम में बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों के कामकाज में बदलाव, STP मेहरबान सिंह को 3 हलकों का चार्ज

जालंधर नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसटीपी मेहरबान सिंह को जालंधर के तीन विधानसभा हलकों का एमटीपी चार्ज, जबकि इकबालप्रीत सिंह रंधावा को जालंधर वेस्ट का कार्यभार दिया गया है।

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम में बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों के कामकाज में बदलाव, STP मेहरबान सिंह को 3 हलकों का चार्ज
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि (Sandeep Rishi IAS) ने बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस संबंध में एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा (Iqbalpreet Singh Randhawa) और एसटीपी मेहरबान सिंह (Maharban Singh) के कामकाज में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

जानकारी के अनुसार, एमटीपी से एसटीपी के पद पर प्रमोट हुए मेहरबान सिंह को जालंधर के तीन विधानसभा क्षेत्रों में एमटीपी का चार्ज सौंपा गया है। अब उनके पास जालंधर सेंट्रल, जालंधर नॉर्थ और जालंधर कैंट विधानसभा हलके से संबंधित बिल्डिंग ब्रांच का कामकाज रहेगा।

रंधावा के पास सिर्फ एक ही हलका

वहीं, एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा को अब केवल जालंधर वेस्ट विधानसभा हलके का कार्यभार दिया गया है। नगर निगम कमिश्नर द्वारा किए गए इस बदलाव को बिल्डिंग ब्रांच के कामकाज को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

MTP.jpg

नई जिम्मेदारियों के बाद दोनों अधिकारियों के कार्यक्षेत्र स्पष्ट हो गए हैं। अब जालंधर शहर के चार विधानसभा क्षेत्रों में बिल्डिंग संबंधी मामलों, निर्माण गतिविधियों और अन्य विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी नए सिरे से बांटी गई है।