डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: मेयर विनीत धीर और निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के प्रयासों से जालंधर नगर निगम में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। आज चंडीगढ़ में निगम यूनियन के नेताओं के साथ मंत्री और उच्च अधिकारीयों की मीटिंग करवाई जिसके बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा की गई।
निगम यूनियन के नेता सनी सहोता ने बताया कि मीटिंग में तय हुआ है कि कल होने वाली जालंधर नगर निगम हाउस की मीटिंग में ठेके पर भर्ती संबंधित एजेंडा नहीं रखा जाएगा और 609 करोड़ रुपए का सॉलिड वेस्ट मटेरियल वाला टेंडर नहीं लगाया जाएगा।
इसके बाद यूनियन ने हड़ताल खत्म की घोषणा कर दी है जिसके चलते नगर निगम दफ्तर खुलेगा और सारा काम शुरू हो जाएगा।