डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) से सांसद और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी डिप्टी कमीशनर दफ्तर पहुंचे लेकिन आधे घंटे इंतजार करने के बाद भी डीसी और सीपी नहीं पहुंचे। जिसके चलते चन्नी ने आप सरकार पर निशाना साधा है।
आधे घंटे तक किया इंतजार
बता दे कि जालंधर से सांसद और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) कैंट एमएलए परगट सिंह के साथ डिप्टी कमीशनर दफ्तर पहुंचे। यहां मीटिंग हाल में आधे घंटे तक डीसी वरजीत वालिया और सीपी सतिंदर सिंह का इतंजार किया।
वहीं दोनों अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर चन्नी भड़क उठे और उन्होंने आप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप सरकार सवालों से डरी है। जिसके चलते दोनों अधिकारियों को भगा दिया गया है।

चन्नी ने बताया आज शहर के मुद्दों को लेकर दिशा कमेटी की मीटिंग बुलाई थी लेकिन अधिकारी नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह इसका मुद्दा संसद में उठाएंगे। मीटिंग में अधिकारियों के न आने का कारण पूछा तो बताया गया कि किसी काम के सिलसिले में बाहर हैं।
छोटे अधिकारियों को भेजा
उन्होंने कहा कि वह अहम मीटिंग को लेकर पहुंचे थे लेकिन उनके साथ बात करने के लिए छोटे अधिकारियों को भेज दिया गया। चन्नी ने इन दिनों शहर में फैली गंदगी को लेकर सरकार पर निशाने साधते हुए कहा कि शहर में सफाई का बुरा हाल है। सफाई कर्मी दुखी होकर हड़ताल पर चले गए।
सफाई का ठेका अगले 8 साल के लिए 608 करोड़ रुपए के लिए दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया के करीबी की कंपनी को दिया जा रहा है। आज मीटिंग के दौरान डिप्टी कमिशनर और कमिश्नर के गैर हाजिर होने के बाद सोमवार को दोबारा मीटिंग रखी गई है। ऐसे में अगर अफसर नहीं हाजिर होते हैं तो वह स्पीकर को मामले को लेकर चिट्ठी लिखेंगे।