डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब सरकार के कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर हड़ताल का ऐलान किया गया है जिसके लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 27 अगस्त को पूरी तरह हड़ताल करने की घोषणा की है। कर्मचारियों के अनुसार, तहसील स्तर से लेकर डिप्टी कमिश्नर (DC) के कार्यालयों तक कामकाज बंद रहेगा।
दफ्तरों में कामकाज रहेगा बंद
इसके अलावा, पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों के मुख्यालयों में भी काम नहीं होगा। यह भी बताया गया है कि 27 अगस्त को सिविल सचिवालय 1 और 2 में कामकाज बंद रहेगा।
बता दे कि कर्मचारी कई मांगों को लेकर यह विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनमें महंगाई भत्ते (DA) की रुकी हुई किस्त जारी करना भी शामिल है। उनका आरोप है कि अदालत के आदेशों के बावजूद सरकार उनकी मांगों पर फ़ैसला लेने में नाकाम रही है।