डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में पुलिस ने अवैध हथियारों और नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हथियारों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों और नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
6.311 किलोग्राम हेरोइन बरामद
वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 अवैध पिस्तौल और 6.311 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे अपने हैंडलरों के संपर्क में थे।
आरोप है कि विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर आरोपियों तक अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप पहुंचाई जाती थी। इसके बाद आरोपी इन हथियारों और ड्रग्स को आगे बताए गए लोगों तक पहुंचाने का काम करते थे।
तीन एफआईआर दर्ज
पुलिस के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद लोगों और इसके अन्य सदस्यों का पता लगाने के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। मामले में अमृतसर के थाना कैंटोनमेंट और थाना छेहरटा में कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं।