Skip to content

Punjab News: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा समस्त पंजाबियों को रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार की बधाई

स्पीकर संधवां ने प्रत्येक भाई को अपनी बहन की जीवनभर रक्षा, देखभाल और साथ देने का प्रण लेकर इस त्योहार की वास्तविक भावना का सम्मान करने का आह्वान किया।

Punjab News:  स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा समस्त पंजाबियों को रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार की बधाई
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर देश-विदेश में बसे समस्त पंजाबियों को बधाई दी है।

अपने संदेश में स्पीकर संधवां ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार, विश्वास और स्नेह के पवित्र एवं अटूट रिश्ते का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पारंपरिक त्योहार का हमारी समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से गहरा संबंध है।

स्पीकर संधवां ने प्रत्येक भाई को अपनी बहन की जीवनभर रक्षा, देखभाल और साथ देने का प्रण लेकर इस त्योहार की वास्तविक भावना का सम्मान करने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक भाई का यह नैतिक कर्तव्य है कि वह यह सुनिश्चित करे कि उसकी बहन को कभी किसी कठिनाई या दुख का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि आइए, हम मिलकर समाज में आपसी सम्मान और सुरक्षा के मूल्यों को और मजबूत करें। संधवां ने इस खुशी के अवसर पर समस्त परिवारों में शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे के रिश्ते और अधिक मजबूत होने की कामना की।