Skip to content

Jalandhar News: भाजपा नेता अर्जुन त्रेहन ने तरुण चुघ से की मुलाकात, नए दायित्व की दी बधाई

त्रेहन ने कहा कि भाजपा का संगठन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में लगातार मजबूत हो रहा है। ऐसे समय में पंजाब से एक वरिष्ठ नेता को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलना प्रदेश के लिए सम्मान और गौरव की बात है।

Jalandhar News: भाजपा नेता अर्जुन त्रेहन ने तरुण चुघ से की मुलाकात, नए दायित्व की दी बधाई
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के युवा नेता एवं तेज-तर्रार एडवोकेट अर्जुन त्रेहन अपने साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय के प्रभारी एवं गुजरात भाजपा के प्रभारी तरुण चुघ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उनके नए दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अर्जुन त्रेहन ने कहा कि "पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण चुघ को राष्ट्रीय संगठन में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पूरे पंजाब के लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पंजाब भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के समर्पण और मेहनत का सम्मान है।"

पंजाब के कार्यकर्ताओं को विश्वास

उन्होंने कहा कि पंजाब के कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि तरुण चुघ के अनुभव, संगठनात्मक कौशल और केंद्रीय नेतृत्व के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। उनका मार्गदर्शन पंजाब सहित पूरे देश के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

त्रेहन ने कहा कि भाजपा का संगठन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में लगातार मजबूत हो रहा है। ऐसे समय में पंजाब से एक वरिष्ठ नेता को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलना प्रदेश के लिए सम्मान और गौरव की बात है।

इस दौरान अर्जुन त्रेहन ने तरुण चुघ के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा पंजाब में भी भाजपा का जनाधार और संगठनात्मक विस्तार और अधिक मजबूत होगा।