Skip to content

Punjab News: पंजाब में महाहड़ताल करने वाले कर्मचारियों पर सख्ती की तैयारी, गैरहाजिर मुलाजिमों की बनेगी लिस्ट

सरकार की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार की जाए। इसके बाद नियमों के तहत लापरवाही या अनधिकृत अनुपस्थिति के मामलों में कार्रवाई की जा सकती है।

Punjab News: पंजाब में महाहड़ताल करने वाले कर्मचारियों पर सख्ती की तैयारी, गैरहाजिर मुलाजिमों की बनेगी लिस्ट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Govt Employees Strike: पंजाब में महा हड़ताल करने वाले मुलाजिमों पर मान सरकार बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। सरकार ने ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों पर सख्ती के संकेत दिए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की महा हड़ताल के बीच सरकार ने ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों पर सख्ती के संकेत दिए हैं। 27 अगस्त को कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश और हड़ताल के कारण सरकारी दफ्तरों समेत कई सार्वजनिक सेवाओं पर असर पड़ा है।

अधिकारियों को दिए निर्देश

सरकार की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार की जाए। इसके बाद नियमों के तहत लापरवाही या अनधिकृत अनुपस्थिति के मामलों में कार्रवाई की जा सकती है।

govt notice.jpg

कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कई सरकारी विभागों में नियमित कामकाज प्रभावित हुआ है। रिपोर्टों के मुताबिक, डीसी और तहसील कार्यालयों के अलावा सेवा केंद्रों, नगर निगम, बिजली, परिवहन और अन्य सरकारी विभागों में भी कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश का असर देखने को मिला। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।