Skip to content

St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में रक्षाबंधन का पर्व बड़े उत्साह और पारंपरिक भावना के साथ मनाया गया।

विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए भाई-बहन, शिक्षकों तथा पेड़ों को राखी बांधकर प्रेम, एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

st soldrr.jpg

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर सामूहिक रूप से राखी का आकार प्रस्तुत किया, जिसने समारोह को विशेष और आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, आपसी भाईचारे, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों से जोड़ा गया।