Skip to content

Punjab BJP News: भाजपा ने हर जिले में प्रभारी और सह प्रभारी के नामों का किया ऐलान, जालंधर में तीन प्रभारी नियुक्त

पंजाब भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे राज्य में जिला प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

Punjab BJP News: भाजपा ने हर जिले में प्रभारी और सह प्रभारी के नामों का किया ऐलान, जालंधर में तीन प्रभारी नियुक्त
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab BJP News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पूरे पंजाब में जिला प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। पार्टी के अनुसार, इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठनात्मक तालमेल को मजबूत करना और भाजपा के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जमीनी स्तर तक लागू करवाना है।

भाजपा नेतृत्व की ओर से जिला स्तर पर जिम्मेदारियां तय किए जाने से पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। जिला प्रभारी और सह-प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने के साथ संगठन के कार्यक्रमों और अभियानों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे।

जालंधर में तीन प्रभारी

भाजपा ने जालंधर को तीन हिस्सों में बांटा है। इसमें जालंधर रूरल नार्थ, जालंधर रूरल साउथ और जालंधर शहरी में अलग अलग प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जालंधर रूरल नार्थ से पुष्पिंदर सिंघल को इंचार्ज लगाया गया है। इसी तरह से जालंधर रूरल साउथ से करमजीत कौर चौधरी और जालंधर अर्बन से सूरज भारद्वाज को इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

BJP List.jpg
BJP List 1.jpg

संगठन को मजबूत करने पर फोकस

प्रदेश भाजपा नेतृत्व लगातार संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दे रहा है। ऐसे में जिला प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति को पार्टी की आगामी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में पंजाब भाजपा संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने में जुटी है। हाल के महीनों में पार्टी ने विभिन्न संगठनात्मक जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां भी की हैं।

नई जिम्मेदारियों के साथ जिला स्तर के नेताओं से पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करवाने और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की अपेक्षा की गई है।