Skip to content

Jalandhar News: 80वां आज़ादी दिवस : विभिन्न टुकड़ियों द्वारा शानदार मार्च पास्ट

Jalandhar News: 80वां आज़ादी दिवस : विभिन्न टुकड़ियों द्वारा शानदार मार्च पास्ट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: 80वें आज़ादी दिवस के अवसर पर आज स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह, जिसमें पंजाब के रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी और बागबानी मंत्री मोहिंदर भगत मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए, के दौरान परेड कमांडर आतिश भाटिया की अगुवाई में विभिन्न टुकड़ियों द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया।

इस अवसर पर मार्च पास्ट में शामिल डी.एस.एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टुकड़ी, जिसकी अगुवाई प्लाटून कमांडर रजत यादव द्वारा की गई, को बेस्ट टुकड़ी घोषित किया गया।

15 august.jpg

मार्च पास्ट में शामिल इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस की टुकड़ी की अगुवाई प्लाटून कमांडर इंस्पेक्टर अशोक कुमार, जिला पंजाब पुलिस की टुकड़ी की अगुवाई प्लाटून कमांडर ए.एस.आई. संतोष कुमार, जिला पंजाब पुलिस महिला विंग की टुकड़ी की अगुवाई प्लाटून कमांडर एस.आई. गुरप्रीत कौर, पी.आर.टी.सी. जहान खेलां की टुकड़ी की अगुवाई प्लाटून कमांडर ए.एस.आई. दलजीत कौर और पंजाब होमगार्ड्स की टुकड़ी की अगुवाई एस.आई. कुलदीप सिंह द्वारा की गई।

इसी प्रकार सेकंड पंजाब बटालियन एन.सी.सी. लड़कों की अगुवाई अंडर ऑफिसर प्लाटून कमांडर प्रभजोत सिंह, सेकंड पंजाब बटालियन एन.सी.सी. लड़कियों की अगुवाई अंडर ऑफिसर प्लाटून कमांडर रिया, लायलपुर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़कों की अगुवाई प्लाटून कमांडर रिजुल, लायलपुर खालसा स्कूल लड़कियों की अगुवाई प्लाटून कमांडर पायल और सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन की अगुवाई प्लाटून कमांडर कशिश द्वारा की गई।