Skip to content

Punjab News: पंजाब में बड़े ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 20 किलो हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने सीमा पार से संचालित हो रहे एक बड़े ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 किलो हेरोइन बरामद की गई है।

Punjab News: पंजाब में बड़े ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 20 किलो हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 किलो हेरोइन बरामद की है।

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने सीमा पार से संचालित हो रहे एक बड़े ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 किलो हेरोइन बरामद की गई है।

140 करोड़ रुपए कीमत

बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 140 करोड़ रुपए बताई जा रही है। शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी सीमा पार के तस्करों से जुड़े विदेश में बैठे एक हैंडलर के कहने पर काम कर रहा था। उस पर सीमावर्ती इलाके में हेरोइन की खेप लेने और उसे पंजाब में दूसरी पार्टियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी थी।

इस संबंध में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर थाने में NDPS एक्ट के तहत एक FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान करने, पूरे गिरोह का खुलासा करने और पहले पकड़े गए ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल से इसके संभावित संबंधों की जांच कर रही है।