Skip to content

Raksha Bandhan 2026: पंचक में बांध सकते हैं राखी? जानें रक्षाबंधन की तारीख, शुभ मुहूर्त और पंचक के नियम

रक्षाबंधन 2026 इस बार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। पंचक के दौरान राखी बांधने को लेकर लोगों में असमंजस है। जानें पंचक में राखी बांधने का नियम और शुभ मुहूर्त।

Raksha Bandhan 2026: पंचक में बांध सकते हैं राखी? जानें रक्षाबंधन की तारीख, शुभ मुहूर्त और पंचक के नियम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Raksha Bandhan 2026: हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम और रक्षा के संकल्प का प्रतीक माना जाता है। Raksha Bandhan 2026 को लेकर इस बार लोगों के बीच पंचक को लेकर असमंजस बना हुआ है। इस वर्ष रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा और पंचक का साया भी इस दौरान रहेगा। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या पंचक में राखी बांधी जा सकती है?

ज्योतिषीय मत के अनुसार, पंचक में राखी बांधने पर कोई रोक नहीं है। पंचक का विचार मुख्य रूप से कुछ विशेष कार्यों के लिए किया जाता है। इनमें गृह निर्माण, लकड़ी एकत्र करना, दक्षिण दिशा की यात्रा और शव दाह जैसे कार्य शामिल हैं। रक्षाबंधन एक शुभ धार्मिक पर्व है, इसलिए पंचक का इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं माना जाता। हालांकि, राखी बांधते समय भद्रा काल से बचना जरूरी माना जाता है।

कब से शुरू होगा पंचक?

ज्योतिषीय गणना के अनुसार अगस्त 2026 में पंचक की शुरुआत 27 अगस्त को दोपहर 1:35 बजे होगी। इसका समापन 1 सितंबर को सुबह 3:24 बजे होगा। यानी रक्षाबंधन के दिन पंचक रहेगा, लेकिन इससे राखी बांधने में कोई बाधा नहीं मानी गई है।

28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन

वैदिक पंचांग के अनुसार सावन पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 9:08 बजे शुरू होगी और 28 अगस्त को सुबह 9:48 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा।

Raksha Bandhan 2026 शुभ मुहूर्त

राखी बांधने का शुभ समय:

  • 28 अगस्त, सुबह 6:23 बजे से सुबह 9:48 बजे तक

  • इसी अवधि में भाई की कलाई पर राखी बांधना शुभ माना गया है।

पंचक में क्या कर सकते हैं?

पंचक के दौरान पूजा-पाठ, मंत्र जाप, व्रत, कथा और दान-पुण्य जैसे धार्मिक कार्य किए जा सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान भगवान की आराधना करना शुभ माना जाता है।

इसके अलावा पंचक में दान करने की भी परंपरा है। सामान्य दैनिक जरूरतों से जुड़ी खरीदारी, जैसे कपड़े, आभूषण, वाहन या घरेलू सामान खरीदने को भी कई ज्योतिषीय मतों में वर्जित नहीं माना गया है।

पंचक में राखी बांधने को लेकर क्या है नियम?

रक्षाबंधन के दिन पंचक होने के बावजूद राखी बांधने पर रोक नहीं है। पंचक के नियम सभी शुभ कार्यों पर समान रूप से लागू नहीं होते। रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और रक्षा के संकल्प से जुड़ा पर्व है। इसलिए पंचक के दौरान भी राखी बांधी जा सकती है। हालांकि, धार्मिक परंपराओं के अनुसार भद्रा काल में राखी बांधने से बचना चाहिए।

28 को रक्षाबंधन

Raksha Bandhan 2026 इस बार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। पंचक 27 अगस्त दोपहर से शुरू होकर 1 सितंबर तक रहेगा, लेकिन ज्योतिषीय मत के अनुसार पंचक के कारण राखी बांधने में कोई बाधा नहीं है। रक्षाबंधन पर सुबह 6:23 बजे से 9:48 बजे तक राखी बांधने का शुभ समय बताया गया है।

नोट: शुभ मुहूर्त और धार्मिक मान्यताओं में स्थान एवं पंचांग के अनुसार थोड़ा अंतर हो सकता है। स्थानीय पंचांग या विद्वान ज्योतिषी से पुष्टि करना उचित रहेगा।