डेली संवाद, चंडीगढ़। Rules Change From 1 September: अगस्त का महीना अब खत्म होने वाला है जिसके बाद सितंबर शुरू हो जाएगा। वहीं सितंबर से कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ सकता है।
1 सितंबर 2026 से कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ सकता है। इनमें LPG सिलेंडर की कीमत, LPG e-KYC, ATF-CNG-PNG के रेट, कारों की कीमत और एयरपोर्ट से जुड़े नियम शामिल हैं।
LPG सिलेंडर के नए रेट होंगे जारी
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 सितंबर को भी घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए दाम जारी किए जा सकते हैं।
LPG e-KYC कराना जरूरी
घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए e-KYC भी महत्वपूर्ण है। IOCL, BPCL और HPCL की ओर से e-KYC पूरा करने की समयसीमा 31 अगस्त तक रखी गई थी।
ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक e-KYC पूरी नहीं की है, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। e-KYC नहीं होने की स्थिति में LPG सिलेंडर की सप्लाई या कीमत से जुड़ी दिक्कत आने की संभावना जताई जा रही है।
ATF, CNG और PNG के दाम में भी बदलाव संभव
1 सितंबर से सिर्फ LPG ही नहीं, बल्कि एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी संशोधन हो सकता है। ATF के दाम में बदलाव का असर एयरलाइंस के ऑपरेशनल खर्च और अप्रत्यक्ष रूप से हवाई टिकट की कीमतों पर पड़ सकता है।
इसके अलावा सितंबर में CNG और PNG की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
टाटा की कारें हो सकती हैं महंगी
कार खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी सितंबर की शुरुआत अहम रहने वाली है। Tata Motors Passenger Vehicles की ओर से 1 सितंबर 2026 से कारों और SUV की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की बात सामने आई है।
यह बढ़ोतरी पेट्रोल-डीजल वाले ICE मॉडल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी लागू हो सकती है। इसके अलावा Hyundai Motor India ने भी इस साल तीसरी बार अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है।
एयरपोर्ट पर बदलाव
1 सितंबर से विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर एक अहम बदलाव लागू होने की बात कही जा रही है। रिपोर्टों के अनुसार, विदेश जाने वाले यात्रियों को इमीग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टांप लगवाने की जरूरत नहीं होगी।
यात्री अपने मोबाइल में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या उसकी प्रिंटेड कॉपी दिखाकर इमीग्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर प्रक्रिया पूरी करने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।