Skip to content

Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से आयोजित हुआ पूजा समारोह

सेंट सोल्जर ग्रुप में विश्वकर्मा पूजा दिवस पर भगवान विश्वकर्मा जी के सम्मान एवं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से श्रद्धा पूर्वक पूजा समारोह का आयोजन किया गया।

Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से आयोजित हुआ पूजा समारोह
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप में विश्वकर्मा पूजा दिवस पर भगवान विश्वकर्मा जी के सम्मान एवं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से श्रद्धा पूर्वक पूजा समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्कूल के सभी अध्यापकों ने भक्ति भाव एवं श्रद्धा के साथ पूजा समारोह में भाग लिया। पूजा-अर्चना के दौरान भगवान विश्वकर्मा जी से विद्यालय की सुख-समृद्धि, सफलता एवं सभी के कल्याण के लिए आशीर्वाद की कामना की गई।

आशीर्वाद की कामना की

भगवान विश्वकर्मा जी को परंपरागत रूप से दिव्य वास्तुकार, शिल्पकार एवं अभियंता के रूप में माना जाता है। उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हुए शिक्षकों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

स्टाफ सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा जी की महिमा एवं उनके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी का जीवन शिल्पकला, रचनात्मकता, निर्माण एवं कुशल कार्य के महत्व का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मेहनत, हुनर, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने कार्य को करने के लिए प्रेरित किया।