Skip to content

Punjab News: जिला कांग्रेस कमेटी शहरी ने आज भगवान वाल्मीकि चौक से डॉ. बीआर अंबेडकर चौक तक निकाला विरोध मार्च

जिला कांग्रेस कमेटी शहरी ने आज भगवान वाल्मीकि चौक से डॉ. बीआर अंबेडकर चौक तक विरोध मार्च निकाला। यह विरोध प्रदर्शन कल लुधियाना में हुई एक बहुत ही निंदनीय घटना के खिलाफ था, जिसमें देश के संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की गई।

Punjab News: जिला कांग्रेस कमेटी शहरी ने आज भगवान वाल्मीकि चौक से डॉ. बीआर अंबेडकर चौक तक निकाला विरोध मार्च
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: जिला कांग्रेस कमेटी शहरी ने आज भगवान वाल्मीकि चौक से डॉ. बीआर अंबेडकर चौक तक विरोध मार्च निकाला। यह विरोध प्रदर्शन कल लुधियाना में हुई एक बहुत ही निंदनीय घटना के खिलाफ था, जिसमें देश के संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की गई।

इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने कहा कि कल हुई यह घटना बहुत निंदनीय है। पंजाब का कानून-व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुका है। जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, हम इस घटना की निंदा करते हैं।

हम उस व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं जिसने यह शर्मनाक घटना की है ताकि भविष्य में कोई ऐसा करने की हिम्मत न करे। यह सिर्फ एक मूर्ति का अपमान नहीं है, बल्कि देश के संविधान निर्माता और करोड़ों लोगों की आस्था और सम्मान का अपमान है, यह अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह घटना शरारती तत्वों द्वारा पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश है।

ये रहे मौजूद

इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी, जालंधर पश्चिम हलका इंचार्ज सुरिंदर कौर, परमजोत सिंह शैरी चड्ढा पार्षद, डॉ. जसलीन सेठी, पवन कुमार, विपन कुमार, रवीश राज शर्मा, मंदीप जस्सल, मंगा मुधर, अनुराधा बंगा अध्यक्ष महिला कांग्रेस, सुरेश मेहमी, मनमोहन बंगा, रशपाल जाखू, सतपाल मिक्का, मुख्तियार अहमद, अवतार विरदी, विक्की अबादपुरा, विद्या सागर, हैदर।

हरजोध सिंह, सरबजीत मन्ना, सोम नाथ, अनिल कुमार, समीर चिश्ती, करण सुमन, रविंदर लाडी, अश्विनी जंगराल, विद्या सागर गोगी, महेश कुमार बारिंग, भारत भूषण, नंद लाल, प्रेम पाल डुमेली, अश्विनी सोंधी, निशांत घई, राजेश जिंदल, टोनू, आदेश कुमार, सनी पाल, वंदना मेहता, गुरमीत जस्सी, पिंकी, पल्लवी मौजूद थे।