Skip to content

Punjab News: रात में मरीज को दवा देने निकला डॉक्टर गायब, नहर के पास मिली बाइक; सर्च ऑपरेशन शुरू

जाब के फाजिल्का जिले में एक RMP डॉक्टर के लापता होने का मामला सामने आया है। गांव रामपुरा नरैणपुरा निवासी डॉक्टर अजय कुमार रविवार रात एक मरीज को दवा देने के लिए बाइक से घर से निकले थे।

Punjab News: रात में मरीज को दवा देने निकला डॉक्टर गायब, नहर के पास मिली बाइक; सर्च ऑपरेशन शुरू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अबोहर। Punjab News: पंजाब के फाजिल्का जिले में एक RMP डॉक्टर के लापता होने का मामला सामने आया है। गांव रामपुरा नरैणपुरा निवासी डॉक्टर अजय कुमार रविवार रात एक मरीज को दवा देने के लिए बाइक से घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। सोमवार सुबह उनकी बाइक और दवाइयों से भरा बैग नहर के किनारे मिला।

सामान मिलने के बाद डॉक्टर के नहर में गिरने या कूदने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया है। फिलहाल डॉक्टर का कोई सुराग नहीं मिला है।

मरीज को दवा देने के लिए रात 10 बजे निकले

परिजनों के मुताबिक, रविवार रात करीब 10 बजे अजय कुमार को गांव मालारामपुरा से एक मरीज का फोन आया था। मरीज को दवा देने की बात कहकर वह अपनी बाइक से घर से निकल गए।

करीब रात 11 बजे परिवार की अजय से फोन पर बात हुई। उन्होंने पत्नी को बताया कि काम पूरा करने के बाद घर लौटने में करीब एक घंटे का समय और लगेगा।

Doctor Ajay Kumar Missing in Abohar.jpg

रात 1:30 बजे तक घर नहीं पहुंचे

जब रात करीब 1:30 बजे तक अजय घर नहीं पहुंचे, तो उनकी पत्नी ने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने अजय को फोन किया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

इसके बाद परिवार के लोग रातभर आसपास के इलाकों और उन रास्तों पर उनकी तलाश करते रहे, जहां से अजय के गुजरने की संभावना थी। लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

नहर पुल के पास मिली बाइक और दवाइयों का बैग

सोमवार सुबह गांव भगतपुरा के पास नहर के पुल पर ग्रामीणों को एक लावारिस बाइक और दवाइयों से भरा बैग मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अजय के परिवार को दी।

परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने बाइक व बैग की पहचान अजय के सामान के रूप में की। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

गोताखोरों ने नहर में शुरू किया सर्च ऑपरेशन

बाइक और दवाइयों का बैग नहर किनारे मिलने के बाद पुलिस और परिवार को आशंका है कि अजय कुमार नहर में गिर गए या नहर में चले गए हो सकते हैं। इसी आशंका के चलते गोताखोरों को बुलाकर नहर में तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और डॉक्टर के लापता होने के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

6 साल की बेटी है, दो भाइयों में छोटे हैं अजय

परिजनों के अनुसार, अजय कुमार दो भाइयों में छोटे हैं। उनके परिवार में पत्नी और 6 साल की बेटी है। अजय स्थानीय स्तर पर रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर (RMP) के तौर पर मरीजों को इलाज और दवाइयां उपलब्ध करवाते थे।

फिलहाल परिवार को अजय के सुरक्षित मिलने की उम्मीद है। पुलिस और गोताखोर नहर में उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।