Skip to content

Jalandhar News: गढ़ा रोड फ्लाईओवर के मुद्दे पर दुकानदारों के हक में मजबूती से खड़ी रहेगी आम आदमी पार्टी: डिप्टी मेयर

आज जालंधर कैंट के गढ़ा रोड पर फ्लाईओवर के मुद्दे को लेकर दुकानदारों द्वारा किए गए रोष प्रदर्शन में शामिल होकर डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुबाना ने दुकानदारों की समस्याओं और चिंताओं को सुना तथा उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

Jalandhar News: गढ़ा रोड फ्लाईओवर के मुद्दे पर दुकानदारों के हक में मजबूती से खड़ी रहेगी आम आदमी पार्टी: डिप्टी मेयर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज जालंधर (Jalandhar) कैंट के गढ़ा रोड पर फ्लाईओवर के मुद्दे को लेकर दुकानदारों द्वारा किए गए रोष प्रदर्शन में शामिल होकर डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुबाना (Deputy Mayor Malkit Singh Subana) ने दुकानदारों की समस्याओं और चिंताओं को सुना तथा उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा

मलकीत सिंह सुबाना (Malkit Singh Subana) ने कहा कि यह फ्लाईओवर केंद्र सरकार द्वारा मंजूर किया गया है और इसके उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू की भी भागीदारी रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य जनता की सुविधा के लिए होने चाहिए, लेकिन यदि किसी विकास परियोजना के कारण स्थानीय दुकानदारों की रोज़ी-रोटी, कारोबार या आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़े, तो इस मुद्दे पर चुप नहीं रहा जा सकता।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

उन्होंने कहा, “हम विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर लोगों की रोज़ी-रोटी और उनके अधिकारों की अनदेखी भी स्वीकार नहीं की जा सकती। सरकार और संबंधित विभागों को दुकानदारों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका उचित समाधान करना चाहिए।”

AAP हमेशा लोगों और दुकानदारों के हक में खड़ी

डिप्टी मेयर ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) हमेशा जालंधर कैंट के लोगों और दुकानदारों के हक में खड़ी रही है और आगे भी उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी। किसी भी विकास परियोजना को लागू करने से पहले स्थानीय लोगों और प्रभावित दुकानदारों की समस्याओं को समझना तथा उनके हितों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

मलकीत सिंह सुबाना ने कहा, “लोगों की आवाज़ ही हमारी आवाज़ है। जालंधर कैंट के लोगों और दुकानदारों के हकों के लिए हम हमेशा आगे रहेंगे और उनकी जायज़ मांगों को हर उचित मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा।”