Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में लॉटरी बेचने वाले की चमकी किस्मत, ₹120 की टिकट ने बना दिया लखपति

जालंधर में लॉटरी बेचने वाले सरबजीत सिंह की खुद किस्मत चमक गई। दुकान पर बची ₹120 की राजश्री लॉटरी टिकट खरीदने के बाद उनके टिकट पर ₹1 लाख का पहला इनाम निकला।

Jalandhar News: जालंधर में लॉटरी बेचने वाले की चमकी किस्मत, ₹120 की टिकट ने बना दिया लखपति
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में लोगों को लखपति और करोड़पति बनाने वाले एक लॉटरी संचालक की खुद किस्मत चमक गई। भगवान वाल्मीकि चौक स्थित कुकरेजा लॉटरी के संचालक सरबजीत सिंह ने महज 120 रुपये की लॉटरी टिकट खरीदी थी, जिस पर 1 लाख रुपये का पहला इनाम निकला है।

दुकान पर बची थी सिर्फ 120 रुपए की टिकट

सरबजीत सिंह की उम्र करीब 35 साल है और वह पिछले कई वर्षों से लॉटरी की दुकान चला रहे हैं। उनके मुताबिक, वह दूसरों की किस्मत आजमाते हुए कभी-कभार खुद भी लॉटरी टिकट खरीदते थे, लेकिन इससे पहले उन्हें कोई बड़ा इनाम नहीं मिला था।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

सरबजीत ने बताया कि करीब दो दिन पहले उनकी दुकान पर राजश्री लॉटरी की 10 टिकटों की एक पूरी कॉपी बिना बिके रह गई थी। जब कोई ग्राहक इन टिकटों को खरीदने नहीं आया तो उन्होंने खुद एक टिकट खरीदकर किस्मत आजमाने का फैसला किया। उन्होंने महज 120 रुपये की टिकट अपने पास रख ली।

120 रुपए की टिकट ने बना दिया लखपति

जब लॉटरी का परिणाम घोषित हुआ तो सरबजीत सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनकी 120 रुपये में खरीदी गई टिकट पर 1 लाख रुपये का पहला इनाम निकला।

इनाम निकलने की खबर जैसे ही आसपास के दुकानदारों को मिली, वहां खुशी का माहौल बन गया। साथी दुकानदारों ने सरबजीत को बधाई दी, गले लगाया और उनका मुंह मीठा कराया।

45 साल पुरानी है लॉटरी की दुकान

सरबजीत सिंह ने बताया कि उनकी दुकान करीब 45 साल पुरानी है। इस दुकान से अब तक 7 से 8 ग्राहकों के बड़े इनाम निकल चुके हैं। हालांकि, पहली बार उनकी अपनी दुकान से उनके लिए ही इनाम निकला है।

उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद खास और यादगार अनुभव है। इनाम की पुष्टि होने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपने परिवार को फोन कर लखपति बनने की खुशखबरी दी।