Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में Vodafone दफ्तर में लगी भीषण आग, धुएं से मचा हड़कंप; 3 फायर टेंडर ने पाया काबू

जालंधर के कचहरी चौक के पास वोडाफोन दफ्तर में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। बंद दफ्तर से धुआं निकलता देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 3 फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

Jalandhar News: जालंधर में Vodafone दफ्तर में लगी भीषण आग, धुएं से मचा हड़कंप; 3 फायर टेंडर ने पाया काबू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के कचहरी चौक के पास स्थित वोडाफोन (Vodafone) के दफ्तर में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। दफ्तर से धुआं निकलता देखकर आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। रविवार होने के कारण दफ्तर बंद था, जिससे अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि दफ्तर से निकलता धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था। फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

शटर के बाहर निकल रहा था धुआं

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह कुछ लोग कचहरी चौक के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने वोडाफोन (Vodafone) दफ्तर के बंद शटर के बाहर से धुआं निकलते देखा। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।

आग की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। उन्हें आशंका थी कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया गया तो आसपास की दुकानों तक भी आग पहुंच सकती है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को सुरक्षित करने के लिए एहतियाती कदम उठाए।

शटर खोलकर अंदर डाला गया पानी

फायरमैन नरेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम को कचहरी चौक के पास वोडाफोन (Vodafone) दफ्तर में आग लगने की सूचना मिली थी। जब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तो दफ्तर का शटर बंद था।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

टीम ने पहले शटर को उठाया और इसके बाद अंदर पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब तीन फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

तेजी से फैली आग

फायर अधिकारियों के मुताबिक, दफ्तर के अंदर बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और लकड़ी का सामान मौजूद था। ज्वलनशील सामान अधिक होने के कारण आग तेजी से फैल गई और काफी धुआं निकलने लगा।

फिलहाल आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शुरुआती जांच में पुलिस और फायर अधिकारियों ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है। आग से दफ्तर के अंदर कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।

पुलिस और फायर विभाग की ओर से मामले की जांच जारी है। आग लगने की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।