Skip to content

PM Narendra Modi Birthday: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जालंधर शहरी भाजपा ने 21 हजार आशीर्वाद के दीपक जलाए - अशोक सरीन हिक्की

कुष्ठ आश्रम, अपाहिज आश्रम, गौशालाओं और विभिन्न सेवा स्थलों पर किए सेवा कार्य, बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग। बूथ, मंडल और विधानसभा स्तर पर हुए कार्यक्रम, विकास परियोजनाओं के स्थलों पर जगमगाए हजारों दीप

PM Narendra Modi Birthday: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जालंधर शहरी भाजपा ने 21 हजार आशीर्वाद के दीपक जलाए - अशोक सरीन हिक्की
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 77वें जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्षों के जनसेवा काल के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा पूरे जिले में सेवा, समर्पण और जनकल्याण को समर्पित कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में तीनों विधानसभा क्षेत्रों तथा सभी 14 मंडलों में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 21 हजार ‘‘आशीर्वाद के दीपक’’ प्रज्ज्वलित किए।

अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं ने केवल उत्सव के रूप में नहीं बल्कि सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर कुष्ठ आश्रम, अपाहिज आश्रम, गौशालाओं, अनाथालयों तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में सेवा कार्य किए गए।

PM Narendra Modi Birthday
PM Narendra Modi Birthday

सफल जीवन की कामना

जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग एवं शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इसके अलावा मंदिरों में हवन-यज्ञ, गुरुद्वारों में अरदास तथा विभिन्न धार्मिक स्थलों पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के निरंतर सफल जीवन की कामना की गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

उन्होंने कहा कि ‘‘जिसने हमारा जीवन संवारा, उसके लिए आशीर्वाद हमारा’’ अभियान के तहत बूथ, मंडल और विधानसभा स्तर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

आशीर्वाद के दीप जलाए

जालंधर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में अमृत भारत योजना के अंतर्गत विकसित किए गए जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद के दीप जलाए। वहीं नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में बर्ल्टन पार्क स्थित स्मार्ट सिटी स्पोर्ट्स हब तथा सरफेस वाटर प्रोजेक्ट स्थल पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में बाबू जगजीवन राम चौक स्थित स्मार्ट सिटी रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट के समीप कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में दीप जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

PM Narendra Modi Birthday
PM Narendra Modi Birthday

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, पूर्व विधायक कृष्ण देव भंडारी, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश ढल्ल, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष शीतल अंगुराल, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, तेजिंदर सिंह बिट्टू, सुशील शर्मा, तीक्ष्ण सूद, राजेश कपूर, सुभाष सूद, रमन पब्बी, रवि मोहिंदरू,रमेश शर्मा, नवल कंबोज, जिला सचिव अमित भाटिया समेत लोग मौजूद रहे।

अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। जालंधर शहरी भाजपा द्वारा आयोजित सेवा कार्यों और आशीर्वाद दीप अभियान में जनता की व्यापक भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, संगठन और राष्ट्रहित की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।