Skip to content

Punjab News: भगवंत मान सरकार जल्द शुरू करेगी अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया, जल्द ही मांगे जाएंगे आवेदन

कर्मचारियों के मसलों के हल के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां शिक्षा क्षेत्र की 10 यूनियनों के प्रतिनिधियों और बिजली विभाग के थर्मल प्लांट कर्मचारी संघ के साथ लगातार मीटिंगें कीं।

Punjab News: भगवंत मान सरकार जल्द शुरू करेगी अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया, जल्द ही मांगे जाएंगे आवेदन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: कर्मचारियों के मसलों के हल के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां शिक्षा क्षेत्र की 10 यूनियनों के प्रतिनिधियों और बिजली विभाग के थर्मल प्लांट कर्मचारी संघ के साथ लगातार मीटिंगें कीं।

इन मीटिंगों के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने कर्मचारी यूनियनों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों और मांगों पर विचार-विमर्श करते हुए उनकी सभी जायज मांगों को सहानुभूति के साथ और जल्द हल करने का भरोसा दिया। शिक्षा विभाग की यूनियनों द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगें नई भर्तियों, तबादलों और वेतन ढांचे के संशोधन से संबंधित थीं।

भर्ती प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी नेताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा, "भगवंत मान सरकार ने अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है और आवेदन मांगने संबंधी विज्ञापन जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।" उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रक्रियाएं बिना किसी देरी के पूरी करने के निर्देश दिए और हिदायत की कि जिन मामलों में कैबिनेट की मंजूरी की जरूरत है, उन्हें तुरंत आगे भेजा जाए।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

भर्तियों के बैकलॉग के मुद्दे पर बात करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग को सामाजिक सुरक्षा, खेल, रक्षा सेवाएं कल्याण और परसोनल विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ संयुक्त मीटिंग करके लंबित पड़े मामलों का जल्द हल निकालने के निर्देश दिए। थर्मल प्लांट कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक अलग मीटिंग के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को उनकी जायज मांगों का जल्द से जल्द निपटारा करने के लिए कहा।

ये रहे शामिल

इन मीटिंगों में विभिन्न यूनियन नेताओं ने भाग लिया और अपनी मांगें पेश कीं। मीटिंग में बेरोजगार स्पेशल एजुकेटर फ्रंट की ओर से लखवीर सिंह, सरबजीत सिंह, मनजीत सिंह और सतनाम सिंह; स्पेशल काडर टीचर फ्रंट की ओर से जसवंत पन्नू, बेअंत सिंह, कपूर सिंह और इंदरजीत हांडा; हेड मास्टर एसोसिएशन (पीईएस-II) की ओर से कुलविंदर सिंह कटारिया, भगवंत सिंह, कुलदीप सिंह और हरमेश कटारिया; सरकारी स्कूल लैबोरेटरी स्टाफ यूनियन की ओर से जसवंत राय, पतवंत सिंह, दिलप्रीत सिंह भिंडर और प्रदीप कुमार; ई.टी.टी. टेट पास 5994 बैकलॉग अध्यापक यूनियन की ओर से अशोक बावा, लखविंदर सिंह, राज कुमार और सरबजीत निधाना; दफ्तरी कर्मचारी यूनियन की ओर से कुलदीप सिंह।

राजिंदर सिंह संधा, जगसीर सिंह, विकास कुमार और वरुण जैन; कंप्यूटर अध्यापक यूनियन की ओर से हरजीत सिंह संधू, नरदीप शर्मा, अनिल आरी, कुलविंदर सिंह और कुलदीप कौर; यूनाइटेड फिजिकल एजुकेशन की ओर से लखवीर सिंह, मनदीप सिंह और लखबीर सिंह; बेरोजगार बी.एड. टेट पास अध्यापक यूनियन की ओर से जसवंत सिंह, नछत्तर सिंह, कुलदीप सिंह और हरप्रीत सिंह; एन.एस.क्यू.एफ. वोकेशनल टीचर्ज फ्रंट की ओर से रणजीत सिंह, भुपिंदर सिंह और गुरजीत सिंह सहित थर्मल प्लांट कर्मचारी संघ की ओर से भगवान सिंह, हरप्रीत सिंह और अजीत सिंह शामिल थे।