Skip to content

Punjab News: पंजाब में ASI पर फायरिंग: सिर में लगी गोली; फिर बाइक से पहुंचे थाना

अमृतसर में ड्यूटी से लौट रहे ASI जसवंत सिंह पर भल्ला पिंड के पास फायरिंग हुई। सिर में गोली लगने के बावजूद ASI खुद बाइक चलाकर थाना अजनाला पहुंचे। पुलिस CCTV से आरोपी की तलाश कर रही है।

Punjab News: पंजाब में ASI पर फायरिंग: सिर में लगी गोली; फिर बाइक से पहुंचे थाना
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमृतस​र। Punjab News: अमृतसर में पुलिस के एक ASI पर फायरिंग का मामला सामने आया है। ड्यूटी खत्म कर बाइक से अजनाला जा रहे ASI जसवंत सिंह पर भल्ला पिंड गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली उनके सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हैरानी की बात यह रही कि सिर में गोली लगने के बावजूद ASI जसवंत सिंह ने हिम्मत नहीं हारी और खुद मोटरसाइकिल चलाकर थाना अजनाला पहुंच गए। थाने पहुंचकर उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को अपने साथ हुई फायरिंग की जानकारी दी।

ड्यूटी खत्म कर अजनाला जा रहे थे ASI

जानकारी के अनुसार, ASI जसवंत सिंह अमृतसर पुलिस (Amritsar Police) लाइन में ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से अजनाला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भल्ला पिंड गांव के पास एक व्यक्ति ने उन पर फायरिंग कर दी।

फायरिंग में एक गोली उनके सिर में लगी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बाइक चलाना जारी रखा और किसी तरह थाना अजनाला पहुंच गए।

थाने पहुंचते ही अस्पताल ले गए पुलिसकर्मी

थाना पहुंचने के बाद ASI ने पुलिस कर्मचारियों को घटना के बारे में बताया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

पुलिस के मुताबिक, ASI जसवंत सिंह की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि, सिर में गोली लगने के कारण उन्हें गंभीर चोट आई है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

फायरिंग करने वाला कौन, अभी पता नहीं

फिलहाल पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ASI को निशाना बनाकर गोली क्यों चलाई गई और इसके पीछे क्या कारण था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि CCTV फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान और उसकी गतिविधियों के बारे में अहम सुराग मिल सकते हैं।

राजासांसी थाना क्षेत्र में हुई घटना

इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि फायरिंग की घटना थाना राजासांसी के क्षेत्र में हुई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर भी जानकारी जुटाई जा रही है।