डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 248वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित और मैप किए गए 578 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी। सभी जिलों की पुलिस टीमें ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ (एजीटीएफ), पंजाब के समन्वय से पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।
भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया
अभियान के 248वें दिन पुलिस टीमों ने 246 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या 73,661 हो गई है। इसके अलावा, 197 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान पांच भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी
लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946’ के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी गुप्त रूप से दे सकते हैं। इसके अलावा, अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी पुलिस को सूचना दी जा सकती है।
ड्रग मनी बरामद की
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 573वें दिन भी जारी रखते हुए आज 135 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 2.3 किलोग्राम हेरोइन, 375 नशीली गोलियां और 9,800 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
इसके साथ ही, पिछले 573 दिनों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 80,053 तक पहुंच गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 13 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया।