Skip to content

Jalandhar News: शिक्षा के क्षेत्र में ध्रुव तारे की तरह सदैव चमकता रहेगा स्वर्गीय शांता चोपड़ा का नाम

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की संस्थापक स्वर्गीय श्रीमती शांता चोपड़ा जी की पुण्यतिथि लेप्रसी आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

Jalandhar News: शिक्षा के क्षेत्र में ध्रुव तारे की तरह सदैव चमकता रहेगा स्वर्गीय शांता चोपड़ा का नाम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की संस्थापक स्वर्गीय श्रीमती शांता चोपड़ा जी की पुण्यतिथि लेप्रसी आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने भी उपस्थित होकर स्वर्गीय शांता चोपड़ा जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया।

इस अवसर पर पंडित जी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना करवाई गई। इसके उपरांत लेप्रसी आश्रम में रहने वाले मरीजों के लिए लंगर का आयोजन किया गया। ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के साथ-साथ उनकी माता स्वर्गीय शांता चोपड़ा जी का समाज के इस विशेष वर्ग के साथ सदैव विशेष जुड़ाव रहा।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

वह हमेशा सामाजिक सेवा के लिए तत्पर रहती थीं। यही कारण है कि उनकी पुण्यतिथि यहां मनाई जाती है, ताकि उनके विचारों एवं सेवा भावना को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सके। स्वर्गीय शांता चोपड़ा जी ने वर्ष 1958 में एक स्कूल से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी यात्रा की शुरुआत की थी, जो आज एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है।