Skip to content

Jalandhar News: देवी सहाय एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 75वें प्लैटिनम जुबली समारोह ‘अभ्युदय’ में मोहिंदर भगत ने की शिरकत

बस्ती नौ, जालंधर स्थित देवी सहाय एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में प्लैटिनम जुबली समारोह ‘अभ्युदय’ का आयोजन किया गया। इस समारोह में पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर जालंधर वेस्ट के पार्षद भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Jalandhar News: देवी सहाय एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 75वें प्लैटिनम जुबली समारोह ‘अभ्युदय’ में मोहिंदर भगत ने की शिरकत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: बस्ती नौ, जालंधर स्थित देवी सहाय एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में प्लैटिनम जुबली समारोह ‘अभ्युदय’ का आयोजन किया गया। इस समारोह में पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर जालंधर वेस्ट के पार्षद भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

मोहिंदर भगत ने विशेष रूप से शिरकत की

समारोह के दौरान स्कूल के 75 वर्षों के शानदार सफर, शैक्षणिक उपलब्धियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में निभाई गई भूमिका को याद किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक कमेटी, प्रिंसिपल साहिबान, शिक्षकों और विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें: मैरिटन होटल को अवैध बताकर खाली करवाने वाले नगर निगम के अफसर हुए 'लाचार'

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की तरक्की की नींव होती है। स्कूल केवल बच्चों को किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनमें अच्छे संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि 75 वर्षों का सफर किसी भी शैक्षणिक संस्थान के लिए गर्व की बात है।

विद्यार्थियों की मेहनत तथा समर्पण का प्रतीक

यह सफर संस्थान के प्रबंधकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत तथा समर्पण का प्रतीक है। मोहिंदर भगत ने स्कूल की प्लैटिनम जुबली के अवसर पर समस्त प्रबंधक कमेटी, प्रिंसिपल साहिबान, शिक्षकों, अन्य स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक संस्थान आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा देने और देश के विकास में योगदान देने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्कूल का 75वां प्लैटिनम जुबली समारोह ‘अभ्युदय’ संस्थान की उपलब्धियों, शिक्षा के प्रति समर्पण और भविष्य की नई उम्मीदों का प्रतीक बना।